बेला में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कन्हवां बॉर्डर के पास चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

बेला. थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कन्हवां बॉर्डर के पास चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान कन्हवा गांव निवासी मो तमन्ने के पुत्र मो अनवारूल के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उसके पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक जब्त किया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के साथ शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 480 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सुप्पी. थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की देर शाम बड़हरवा बड़ी पुल के पास 480 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनोज राय के पुत्र दीपू कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त कर लिया गया है. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >