सीतामढ़ी. डुमरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हरीछपरा गांव निवासी शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त है. सूचना के आधार पर डुमरा थाना पुलिस विशेष टीम ने विशेष रणनीति बनाई और ग्राहक बनकर युवक से सौदा तय किया. जैसे ही आरोपी युवक हथियार लेकर ग्राहक को सौंपने पहुंचा, पुलिस ने उसे एनएच-77 बाजीतपुर मुरादपुर के पास धर दबोचा. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
