105 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एनएच 227 में गोपालपुर गांव के समीप लचका में 105 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एनएच 227 में गोपालपुर गांव के समीप लचका में 105 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान नगर पंचायत निवासी जयकिशोर पासवान के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि गांजा को जब्त कर प्रशिक्षु पुअनि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार डुमरी कटसरी. श्यामपुर भटहा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर वरुण कुमार वृंदावन मुशहरी निवासी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है. वहीं कोर्ट से निर्गत तीन वारंटी मोहम्मद शोएब, सकीना खातून, मोहम्मद आलम को गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है. इसकी जानकारी पुअनि भारत सिंह ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >