sitamarhi news : चोरी मामले में युवक गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर मुहल्ला में हुयी चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.

रून्नीसैदपुर. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर मुहल्ला में हुयी चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है. गिरफ्तार और प्राथमिक आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र मनीष के रूप में की गयी है. मालूम हो कि चोरी की घटना को अंजाम दे रहे एक चोर को खदेड़ कर गृहस्वामी के द्वारा एक देसी कट्टा के साथ पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था, जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के रून्नी गांव निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र हरिशंकर कुमार के रूप में की गयी. जिससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >