शराब के नशे में हंगामा करता युवक गिरफ्तार

डायल 112 की पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम पंछोर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया.

रीगा. डायल 112 की पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम पंछोर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान पंछोर गांव निवासी राम स्वरूप साह के पुत्र राजकुमार साह के रूप में की गयी है. डायल 112 में प्रतिनियुक्त पुअनि संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंचकर हंगामा कर रहे उक्त युवक को गिरफ्त में ले लिया. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. भाई ने दर्ज करायी बहन के विरुद्ध प्राथमिकी

रीगा. थाना क्षेत्र के एक गांव के भाई ने अपनी 19 वर्षीया बहन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि उसकी बहन घर से बिना किसी को बताए निकलकर चली गयी, समय पर वापस नहीं लौटने के बाद कई रिश्तेदारों के यहां पता लगाया, लेकिन उसका पता नहीं चला. अगले दिन किसी अज्ञात नंबर से मेरे मोबाइल पर फोन कर उसने आत्महत्या करने की बात कही. धमकी के बाद मैं काफी समझाने का प्रयास किया, परंतु वह मोबाइल पर बार-बार आत्महत्या की धमकी देती रही. बाद में मोबाइल उठाना बंद कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >