कूरियर कंपनी के दफ्तर में लूट मामले में युवक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने मोहनपुर स्थित विंग्स कंपनी के दफ्तर में घुसकर हथियार के बल पर 3.88 लाख रुपये लूट में संलिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने मोहनपुर स्थित विंग्स कंपनी के दफ्तर में घुसकर हथियार के बल पर 3.88 लाख रुपये लूट में संलिप्त युवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के मालीपुर पकड़ी गांव निवासी सूरज सिंह के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली से मुजफ्फरपुर आकर मुजफ्फरपुर से बस से सीतामढ़ी आ रहा है. तत्काल पुलिस की एक टीम रुन्नीसैदपुर टोल प्लाजा पर बस की इंतजार में खड़ी थी. बस के आते ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि 14 जून 2024 को मोहनपुर स्थित विंग्स कंपनी के कार्यालय में सुबह 10.15 बजे 15 से 20 हथियार बंद युवक घुसकर मारपीट करते हुए कंपनी में रखे 3 लाख 88 हजार 211 रुपए लूट लिया. इस संबंध में कंपनी के सुपरवाइजर मो नुर मोहम्मद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसमें कंपनी के कर्मी चंदन कुमार सहित अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >