Sitamarhi: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत

प्रेमनगर के समीप सड़क दुर्घटना में एक जख्मी युवक की मौत हो गयी.

— सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22 मुख्य पथ पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के समीप हादसा — मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के पररी का रहनेवाला था मृतक सोनू कुमार, जख्मी ओम प्रकाश का चल रहा इलाज Sitamarhi: रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22 मुख्य पथ पर गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर के समीप सड़क दुर्घटना में एक जख्मी युवक की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना शुक्रवार देर रात्रि की है. मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के औराई थाना क्षेत्र के पररी गांव निवासी अजय राय के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गयी है, जबकि जख्मी की पहचान उसी गांव के शंभू साह के पुत्र ओम प्रकाश के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बारात जा रहा था. प्रेमनगर के समीप सड़क के किनारे खड़े एक बाजा वाहन से बाइक के टकरा जाने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुयी. दुर्घटना के पश्चात गंभीर रूप से जख्मी सोनू कुमार एवं ओमप्रकाश को उसी बारात में जा रहे लोगों के द्वारा सीएचसी, रून्नीसैदपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि जख्मी ओम प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये उसे एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. मृतक सोनू के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुये मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिये उसके पैतृक गांव लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >