sitamarhi news: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

रून्नीसैदपुर-पुपरी मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र की बहेड़ा जाहिदपुर पंचायत अंतर्गत यदुपट्टी गांव के पास बुधवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.

नानपुर. रून्नीसैदपुर-पुपरी मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र की बहेड़ा जाहिदपुर पंचायत अंतर्गत यदुपट्टी गांव के पास बुधवार की रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नानपुर दक्षिणी पंचायत के बेंगहा गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी पचकौड़ी राय के 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि रौशन कुमार अपने बहन के घर पुपरी गया था. बुधवार की रात करीब आठ बजे वापसी आने के क्रम में यदुपट्टी में अज्ञात बाइक से टक्कर मारकर भाग निकला. ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी. उधर, इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल पुपरी से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, किंतु उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया.–

… अब कौन भाई के राखी बांधव

मौत की खबर सुनते ही मृतक की मां ललिता देवी व बहन का रोते-रोते हाल बेहाल हो गया. मृतक के बहन रो रोकर कहती रही कि ””””अब कौन भाई के राखी बांधव एक के गो भाई रहल अब केकरा भाई कहब””””. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है. मृतक के परिजनों के द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >