Women Safety Awareness: सीतामढ़ी पुलिस ने छात्राओं को दिए सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के टिप्स, ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह

Women Safety Awareness: कमला गर्ल्स हाइस्कूल में महिला सुरक्षा और जनजागरूकता अभियान चलाया गया. महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने छात्राओं को आपातकालीन डायल-112 सेवा, महिला हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए.

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Women Safety Awareness: एसपी के निर्देश पर महिला थाना की थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज के नेतृत्व में कमला गर्ल्स हाइस्कूल में महिला सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था. इस विशेष कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं को आत्मनिर्भर और सतर्क बनने के लिए प्रेरित किया गया.

डायल-112 और महिला हेल्पलाइन की दी गई विस्तृत जानकारी

थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. बिहार पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है. इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों ने महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े कानूनों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम और महिला हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी ताकि छात्राएं अपने अधिकारों को लेकर सजग रह सकें.

साइबर ठगी से रहें सावधान. संदिग्ध लिंक पर न करें क्लिक

साइबर अपराधों पर आयोजित विशेष सत्र में पुलिस टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए. पुलिस पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों, फर्जी लिंक, लॉटरी के झांसे और बैंकिंग फ्रॉड को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी. छात्राओं को समझाया गया कि वे कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी (OTP) या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें.

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 नंबर पर करें शिकायत

छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि वे किसी भी तरह की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि का शिकार होती हैं, तो तुरंत इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें. त्वरित सूचना देने से ठगी गई राशि को वापस पाने में मदद मिलती है. इस जागरूकता अभियान के दौरान महिला थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ स्कूल के शिक्षक और भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

ये भी पढ़ें: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर सीतामढ़ी पुलिस मुस्तैद, विशेष ट्रेनिंग में सीखे कानून के कड़े गुर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >