बेला में घर गिरने से दबकर महिला की मौत

अत्यधिक वर्षा के कारण थाना क्षेत्र के खैरवा मुसहरी टोला में रविवार की सुबह जीतन सदा का फूस एवं मिट्टी का घर गिर गया. घर गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गयी.

बेला. अत्यधिक वर्षा के कारण थाना क्षेत्र के खैरवा मुसहरी टोला में रविवार की सुबह जीतन सदा का फूस एवं मिट्टी का घर गिर गया. घर गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान जीतन सदा की 25 वर्षीया पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है. थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने घटना की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी की दीवार में नमी आ गयी थी. सुबह अनीता घर में कुछ काम कर रही थी. इसी दौरान अचानक घर भर-भरा कर गिर गया और अनीता उसमें दब गयी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे घर से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >