चोरौत. थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर चार में छापेमारी कर नेपाली सौंफी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान बिंद मुखिया की पत्नी अशिया देवी के रुप में की गयी है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बदमाशों ने बाइक व मोबाइल छीना, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बाबू नरहा निवासी पवन मलिक ने बाइक एवं मोबाइल छीने जाने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना सोमवार देर शाम की है. बताया है कि वह बोधायन मंदिर से अपने घर की तरफ आ रहा था. तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और 700 रुपया छीन लिया. थानाध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया कि बनगांव गोट में एक स्थान पर रखे हुए मोबाइल एवं बाइक को बरामद कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
