पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने पुपरी गांव में छापेमारी कर करीब 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के पुपरी गांव निवासी सुमित्रा देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में दारोगा नीरज कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मनरेगा कार्यालय के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी पुपरी. नगर स्थित मनरेगा कार्यालय के समीप से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बाइक मालिक बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा गांव निवासी एकबाल राय के पुत्र रंधीर कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दहेज प्रताड़ना मामले में आरोपित महिला गिरफ्तार पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बौरा गांव में छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला थाना क्षेत्र के बौरा गांव निवासी स्व भिखारी राय की पत्नी समुद्री देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
