Pupri Liquor Seizure: शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएलटीएफ (एंटी लिकर टास्क फोर्स) की टीम ने थाना क्षेत्र के कुशैल गांव में छापेमारी कर 32 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया.
कुशैल गांव में हुई छापेमारी
गिरफ्तार महिला की पहचान कुशैल गांव निवासी रामजस राय की पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू
इस मामले में एएलटीएफ के जमादार लालबाबू सिंह के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.
