डुमरा में वार्ड सदस्य के पुत्र को चाकू मारा, मुजफ्फरपुर रेफर

डुमरा थाना के मुरादपुर गाव में गुरुवार की सुबह एक नशेड़ी बदमाश ने वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य पप्पू महतो के पुत्र रजनीश कुमार को चाकू मारकर कर जख्मी कर दिया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना के मुरादपुर गाव में गुरुवार की सुबह एक नशेड़ी बदमाश ने वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य पप्पू महतो के पुत्र रजनीश कुमार को चाकू मारकर कर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को डुमरा पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से बेहतर इलाज हेतु एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. उसकी हालत चिंताजनक बनी है. जख्मी के पिता के अनुसार, पुत्र अपने घर के चौराहे पर खड़ा था, तभी गांव के बिकाऊ महतो के पुत्र सौरभ कुमार आया और दोनों में बकझक होने लगा. इसी बीच सौरभ ने अपने जेब से चाकू निकालकर सीने मे मार दिया. खबर लिखे जाने तक पुलिस के समक्ष जख्मी का बयान दर्ज नहीं हो पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >