sitamarhi news: सरोज गिरोह का वांछित बदमाश चंदन गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने सीतामढ़ी जिला का महिंदवारा थाना अंतर्गत महेशाफरकपुर गांव निवासी मोजालिस राय के पुत्र वांछित अपराधी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है.

सीतामढ़ी. बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने सीतामढ़ी जिला का महिंदवारा थाना अंतर्गत महेशाफरकपुर गांव निवासी मोजालिस राय के पुत्र वांछित अपराधी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. चंदन पर महिंदवारा थाना कांड संख्या 77/24, धारा 386/302/34 में तलाश थी. चंदन को मोतिहारी जिला अंतर्गत अहियापुर थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि उक्त अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी सरोज राय का सहयोगी था. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए व्यवसायियों को जानकारी दी सीतामढ़ी. साइबर थाना डीएसपी आलोक कुमार के कार्यालय में मंगलवार को साइबर फ्राड को लेकर व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएसपी ने बताया कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी लालच वाले मैसेज को देखकर क्लिक नहीं करे. बताया कि कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर किसी से कोई जानकारी नहीं मांगते हैं. वही पुलिस के अधिकारी फोन कर कभी भी किसी परिवार को टार्चर नहीं करते हैं. बताया कि किसी भी तरह धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर या स्थानीय पुलिस को सूचना दे. मोबाइल फ़ोन पर आने वाले किसी अनजाने मैसेज पर क्लिक नहीं करे. मौके पर चावल व्यवसायी सुरेंद्र साह व मनोज कुमार सहित कई अन्य व्यवसायी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >