एसआईआर के बाद आयोग ने अंतिम मतदाता सूची किया जारी, 24.49 लाख मतदाता शामिल

भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया.

डुमरा. भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया. इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने समाहरणालय में बैठक कर सभी राजनीतिक दलों को सूची उपलब्ध कराया. अंतिम मतदाता सूची में कुल 24 लाख 49 हजार 659 मतदाता शामिल हैं. जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पूर्व मतदाताओं की संख्या 26 लाख 27 हजार 133 था, जबकि एक अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में यह संख्या 23 लाख 82 हजार 171 रिकॉर्ड किया गया था. इन मतदाताओं ने पुरुष मतदाता 13 लाख 7 हजार 580 तो महिला मतदाता 11 लाख 42 हजार 34 हैं. इनमे थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 45 हैं. बताया गया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित, व दोहरी प्रविष्टि वाले कुल 2 लाख 44 हजार 962 चिन्हित हुए थे.

–अंतिम सूची में 67 हजार से अधिक बढ़े मतदाता

एक अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची के बाद 30 सितंबर को जारी अंतिम मतदाता सूची में 67488 मतदाताओं की वृद्धि हुई हैं. ड्राफ्ट सूची में 2382171 मतदाताओं का नाम शामिल था, जबकि अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या 2449659 हो गया हैं, यानि कुल 67488 मतदाताओ का नाम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जोड़ा गया हैं.

—विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा एसआईआर से पूर्व अंतिम सूची

23-रीगा 338772 315702

24-बथनाहा 336259 316191

25-परिहार 345228 322866

26-सुरसंड 339224 314597

27-बाजपट्टी 349618 331131

28-सीतामढ़ी 322770 303379

29-रुन्नीसैदपुर 306040 285479

30-बेलसंड 289222 260314

–मतदाताओं से संबंधित रिपोर्ट एक नजर में

▪︎ विशेष पुनरीक्षण से पूर्व मतदाता : 2627133

▪︎ ड्राफ्ट सूची में शामिल मतदाता : 2382171

▪︎ अंतिम सूची में शामिल कुल मतदाता : 2449659

▪︎ पुरुष मतदाता : 1307580

▪︎ महिला मतदाता : 1142034

▪︎ थर्ड जेंडर : 45

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >