रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर अवस्थित बैरगनिया-ढेंग स्टेशन के बीच अवस्थित नंदवारा लेवेल क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है.

बैरगनिया. थाना क्षेत्र की नंदवारा पंचायत अंतर्गत मसहा आलम गांव के पास दरभंगा-रक्सौल रेलखंड पर अवस्थित बैरगनिया-ढेंग स्टेशन के बीच अवस्थित नंदवारा लेवेल क्रासिंग के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव दो से तीन दिन पुराना होने की बात कही जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक, अपर थानाध्यक्ष कविता कुमारी, अवर निरीक्षक बंटी कुमार अपने दल-बल के साथ वहां पहुंचकर मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला ट्रेन से गिरकर मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर थानाध्यक्ष खुद झाड़ियों में घुस कर घटना का साक्ष्य ढूंढते देखे गये. पुलिस ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन अबतक पहचान नहीं हो पायी. शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >