भारत-नेपाल सीमा के पास पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस

भारत-नेपाल सीमा के पास एक सैनिक रोड पर पानी से भरे गड्ढे में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस शव की पहचान के लिए जुट गई है.

Bairgania News: भारत-नेपाल सीमा के पास सैनिक रोड पर शुक्रवार को पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला.

यह घटना बैरगनिया-सिंदुरिया-अशोगी मार्ग पर स्थित एसएसबी कैंप के समीप की बताई गई है.

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को गड्ढे से बाहर निकाला. इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में लिया गया.

पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि शव को बैरगनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सुरक्षित रखा गया है. मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सूचना दी जा रही है और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >