सड़क दुघर्टना में दो युवक गंभीर रुप से हुए घायल, रेफर

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परदेशिया में सोमवार की देर रात सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

शिवहर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परदेशिया में सोमवार की देर रात सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसकी पहचान सुगिया कटसरी वार्ड नंबर-11 निवासी संजय सिंह के पुत्र अमित कुमार एवं विनोद सिंह के पुत्र अंकित कुमार के रूप हुई है. बताया जाता है कि उक्त दोनों युवक शिवहर की ओर आ रहे थे. इसी बीच परदेशिया में सड़क दुघर्टना हो गई है. घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें शिवहर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >