sitamarhi news : दो बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, मुजफ्फरपुर रेफर

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22 मुख्य पथ के तेइस माइल मोरसंड गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को दो बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 22 मुख्य पथ के तेइस माइल मोरसंड गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर को दो बाइक के बीच आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव निवासी शंभू दास के करीब 24 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार दास एवं गयघट गांव निवासी जितेन्द्र साह के करीब 22 वर्षीय पुत्र ऋतुराज कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, सुबोध अपने बिना नंबर की टीवीएस राइडर बाइक से रून्नीसैदपुर की ओर से अपने घर मोरसंड जा रहा था. वहीं अपने अपाची बाइक (बीआर 30 एएन 7933) से ऋतुराज अपने घर गयघट गांव से रून्नीसैदपुर की ओर जा रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों जख्मी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >