193 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एएलटीएफ की टीम थाना क्षेत्र के चैनपुरा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 193 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक व दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

पुपरी. एएलटीएफ की टीम थाना क्षेत्र के चैनपुरा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 193 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक व दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी महेंद्र साह के पुत्र अमित कुमार, भीमा निवासी दीपक मुखिया के पुत्र विकार कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध दारोगा अशोक चौपाल के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

वाहन चेकिंग अभियान में 15 हजार का चालान कटा

सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 15 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.

450 बोतल शराब व चोरी की बाइक संग तस्कर गिरफ्तार

सुरसंड. वाहन चेकिंग के दौरान भिट्ठा थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात एनएच 227 में नवाही गांव स्थित डायवर्सन के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल (135 लीटर) देसी शराब व चोरी की बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सुरसंड नगर पंचायत निवासी राजू मंडल के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >