sitamarhi news : 255 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने रविवार को रसलपुर जमला रोड में छापेमारी कर 255 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुप्पी. थाने की पुलिस ने रविवार को रसलपुर जमला रोड में छापेमारी कर 255 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के मुसाचक बलुआ गांव निवासी राजकुमार राम के पुत्र अजित कुमार एवं मेजरगंज थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अच्छेलाल राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक जब्त कर ली है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम भूपभैरो खाप टोला में शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान स्थानीय राम सूचित गिरी के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >