43 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बसंत खुर्द गांव से 43 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुप्पी. थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बसंत खुर्द गांव से 43 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी चुन्नू सिंह एवं पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरिहरा निवासी अनुज कुमार सिंह के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि तस्करों के पास से बैग में रखा 375 एमएल नेपाली अंग्रेजी शराब के 18 और 175 एमएल के चार बोतल शराब बरामद हुआ. वहीं, जिस बाइक को छोड़कर अन्य तस्कर भागे थे, उस बाइक के कटे हुए टंकी सीट के नीचे और डिक्की से 21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक जब्त किया गया है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >