215 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 215 बोतल (64.5 लीटर) देसी शराब व दो बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे भिट्ठामोड़ कैंप के एसएसबी जवानों ने रविवार की अहले सुबह पिलर संख्या 298 व 299 के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 215 बोतल (64.5 लीटर) देसी शराब व दो बाइक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थानांतर्गत गांगुली गांव निवासी दिलीप महतो के पुत्र रौशन कुमार व प्रकाश दास के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त शराब व बीआर 32एम 4214 व बीआर 06क्यू 6610 नंबर की दोनों बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर को भिट्ठा थाना के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शराब व बाइक को जब्त करते हुए दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. भिट्ठा में वाहन चेकिंग में छह हजार का चालान कटा सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में शनिवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से छह हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >