90 बोतल सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के धनाढी मोड पर वाहन चेकिंग के दौरान 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के धनाढी मोड पर वाहन चेकिंग के दौरान 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो निवासी राजन पासवान के पुत्र अरुण पासवान एवं राजकिशोर पासवान के पुत्र रुपेश कुमार के रुप में की गयी है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गयी है. इस संबंध में जमादार राजेश कुमार सुमन के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रसलपुर बाजार से मोटरसाइकिल की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रसलपुर बाजार से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी. घटना 10 फरवरी की बतायी जा रही है. इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक निमाही गांव निवासी टिंकू प्रसाद के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया है कि वह रसलपुर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में मिठाई खरीदने गया. इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल(बीआर 30 आर 6570) चोरी कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >