sitamarhi news : डुमरा में धोखे से दो लाख की लूट

डुमरा थाना क्षेत्र के जेल रोड में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे वृद्ध के बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये लेकर चंपत हो गए.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के जेल रोड में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपया निकाल कर जा रहे वृद्ध के बैग में ब्लेड मारकर दो लाख रुपये लेकर चंपत हो गए. घटना को लेकर बथनाहा थाना क्षेत्र के भलही सुरेन्द्र पाठक ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे डुमरा थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने मामले की जांच की. वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके भागने की दिशा में पीछा किया. हालांकि, पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों का सुराग पाने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला. वहीं बैंक के सीसीटीवी की भी जांच की. बताया गया कि भलही गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध सुरेन्द्र पाठक सोमवार की दोपहर में डुमरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की प्रधान शाखा से दो लाख रुपये निकासी कर अपनी स्कूटी से जेल रोड होते हुए अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक से पीछा करते आए बदमाशों ने जेल रोड में सुनसान सड़क देख ओवरटेक करने का नाटक करते हुए वृद्ध की स्कूटी में टक्कर मार दिया. इससे वह स्कूटी से गिर पड़े. इस दौरान उन्हें उठाने के बहाने वृद्ध के पीठ पर टंगे बैग में ब्लेड मारकर रुपये निकाल लिया. जबतक वृद्ध कुछ समझ पाते, तब बदमाश अपनी बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >