sitamarhi news : बाइक दुर्घटना में दो जख्मी, सदर अस्पताल रेफर

पुपरी-नानपुर मुख्य पथ में मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी पररी निवासी रामचंद्र मुखिया के पुत्र मोनू कुमार व बोखड़ा निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र मंगल यादव को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

पुपरी. पुपरी-नानपुर मुख्य पथ में मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी पररी निवासी रामचंद्र मुखिया के पुत्र मोनू कुमार व बोखड़ा निवासी कपिलदेव यादव के पुत्र मंगल यादव को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां जख्मी मंगल यादव को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है.

74 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड लोहा पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 74 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर पुनौरा निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र मुकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार राणा विकास के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आपसी विवाद में मारपीट में दो महिलाएं जख्मी

पुपरी. थाना क्षेत्र के भिट्ठा व पुपरी गांव में मंगलवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी भिट्ठा निवासी राजन राय के पुत्र सुकेश राय व पुपरी निवासी प्रकाश धनकार के पुत्र राजकुमार को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >