बाइक दुर्घटना में दो जख्मी, मुजफ्फरपुर रेफर

पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गये.

पुपरी. पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ में बाइक दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी बलहा मुनहरवा निवासी अंसारुल अंसारी के पुत्र दिलशाद व अमजद को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहीं, जख्मी दोनों व्यक्ति को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. आपसी विवाद में महिला समेत सात लोग जख्मी, एक रेफर पुपरी. थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द, हरदिया व सिंगियाही गांव में शनिवार को आपसी विवाद के कारण हुई मारपीट में चार महिला समेत सात व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी रामपुर खुर्द निवासी हलिना खातून, हसीना खातून, मो इश्तेयाक, हरदिया निवासी रुबी ठाकुर, हेमंत कुमार, संजय कुमार ठाकुर व सिंगियाही निवासी सुनीता देवी को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहीं, संजय कुमार ठाकुर को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >