दो लुटेरों की पीट कर हत्या में दो प्राथमिकी

स्थानीय चौक बाजार में मंगलवार को एक व्यवसायी को घायल कर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग रहे तीन लुटेरों में दो को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. तीसरा लुटेरा रुपयों से भरा बैग लेकर भागने में सफल रहा.

सोनबरसा (सीतामढ़ी) : स्थानीय चौक बाजार में मंगलवार को एक व्यवसायी को घायल कर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग रहे तीन लुटेरों में दो को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. तीसरा लुटेरा रुपयों से भरा बैग लेकर भागने में सफल रहा. पॉकेट से मिले आधार कार्ड के आधार पर एक मृतकों की पहचान कन्हौली थाना क्षेत्र के बसहिया वार्ड नंबर-एक निवासी मो फूल खां के पुत्र शाहरुख खां (25) व बाद में दूसरे की पहचान बेला गांव निवासी हबीब मंसूरी के पुत्र काशिम मंसूरी (26) के रूप में की गयी.

बस स्टैंड के पास भीड़ की पिटाई से बुरी तरह जख्मी शाहरुख को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, काशिम को नंदीपत जीतू हाइस्कूल के पास पीछा कर रही भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. लूटेरों की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. लुटेरों के हमले में बुरी तरह घायल रामप्रवेश महतो को सीतामढ़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कितने रुपये की लूट हुई है, इसका अभी पता नहीं चला है.

भीड़ द्वारा दो बदमाशों के मारे जाने की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से सदर एसडीओ कुमार गौरव, एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर फारूख हुसैन के अलावा बथनाहा, कन्हौली व परिहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप किया. देर शाम एसपी अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली. एसपी ने बताया कि मृतक काशिम पर कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय किताब व्यवसायी रामप्रवेश महतो ने सुबह सात बजे दुकान पहुंचकर रुपयों से भरा बैग रखा था. इसी क्रम में बिना नंबर की अपाचे बाइक पर सवार तीनों बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर बैग देने को कहा. इनकार करने पर एक बदमाश ने पिस्टल के बट से मारकर रामप्रवेश का सिर लहूलुहान कर दिया और बैग छीनकर भागने लगा. शोर करने पर मौजूद लोग भाग रहे लुटेरों का पीछा किया. इसी क्रम में नंदीपत जीतू हाइस्कूल के पास लुटेरों की बाइक ठेले से टकरा गयी, जिससे तीनों गिर गये.

दो वहां से निकलकर बस स्टैंड की तरफ भागे. भीड़ ने मौके पर एक लुटेरों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. दूसरा बस स्टैंड के पास भीड़ के हत्थे चढ़ गया. जबकि रुपयों से भरा बैग लेकर तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा. घटना के संबंध में थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित रामप्रवेश महतो के बयान पर तीन बाइक सवार अपराधियों को आरोपित किया गया है. वहीं, मृतक शाहरुख के पिता मो फूल खां के आवेदन पर प्राथमिकी में अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >