ऑटो व बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

भिट्ठामोड थाना क्षेत्र के कंटाही भिट्ठा गांव के निकट ऑटो और बाइक की जबरदस्त टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई.

सीतामढी. भिट्ठामोड थाना क्षेत्र के कंटाही भिट्ठा गांव के निकट ऑटो और बाइक की जबरदस्त टक्कर में दो बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी गांव निवासी रामलला पंडित के पुत्र ओम प्रकाश पंडित तथा गांव के ही 30 वर्षीय मो रहमत राइन के रूप में की गई है. वहीं जख्मी की पहचान गांव के ही मनोज ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र राजेश ठाकुर के रूप में की गई है. घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भिट्ठा की ओर से घर लौट रहे थे. रास्ते में कंटाही भिट्ठा के पास विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से टकराने से घटना घटी. जिसमे मो रहमत राइन की मौत सुरसंड पीएचसी में ही हो गया. जबकि बाकि दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने ओम प्रकाश पंडित को भी मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी राजेश ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. घटना में कुछ ऑटो सवार भी जख्मी हुए है, जिसकी सूचना नहीं मिल पाई है. भिट्ठा थानाध्यक्ष रवि कांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के उपरांत मृतक को कागजी कार्यवाही पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. परिजनों के बयान के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >