sitamarhi news : बाजपट्टी में ट्रैक्टर से कुचलकर दो की मौत

थाना क्षेत्र की पचरा निमाही पंचायत के बसंत गांव में रविवार को सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक समेत दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

बाजपट्टी (सीतामढ़ी) थाना क्षेत्र की पचरा निमाही पंचायत के बसंत गांव में रविवार को सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर स्कूटी सवार युवक समेत दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में अचानक चीख पुकार मच गयी. मृतकों में गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी अजय दास का पुत्र 15 वर्षीय बिट्टू कुमार एवं दरभंगा जिले के जाले थाने के पोखरा गांव निवासी सुबोध दास का 18 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार शामिल है.

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल हो गया. सूचना पर स्थानीय थाना से पुअनि पंकज कुमार व प्रपुअनि जेपी यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंंचकर छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. जानकारी के अनुसार, बजरंगी अपने रिश्तेदार के घर कुल देवता के पूजा में आया हुआ था. रविवार की सुबह दोनों स्कूटी से सामान खरीदने के लिए बसंत से महमदपुर की तरफ जा रहे थे. तभी उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मारी. घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी. बजरंगी इकलौता भाई था. बिट्टू दो भाइयों में बड़ा भाई था. पूरे घर में मातम का माहौल है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >