sitamarhi news : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी

थानांतर्गत बनौली चौक के समीप एनएच 227 पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सुरसंड. थानांतर्गत बनौली चौक के समीप एनएच 227 पर मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ लालू कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों के गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों जख्मी की पहचान भुतही थाना क्षेत्र के सिंहवाहिनी गांव निवासी कैलाश साह के बैंककर्मी पुत्र सत्येंद्र साह व नरेंद्र साह के पुत्र राजनंदन साह के रूप में हुई है. परिजन ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार हो भिट्ठामोड़ की ओर जा रहे थे. इसी बीच बनौली चौक के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर फरार हो गया. 103 बोतल सौंफी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के सुरसंड पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान 103 बोतल नेपाली सौंफी शराब व बाइक जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहा है. इस संबंध में जमादार आनंद कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >