अलग-अलग मामलों के दो आरोपित गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के सम्हौली व नानपुर थाना क्षेत्र के भदीहन गांव में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

पुपरी. स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र के सम्हौली व नानपुर थाना क्षेत्र के भदीहन गांव में छापेमारी कर दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के सम्हौली निवासी राजेंद्र सहनी के पुत्र संजीत कुमार व भदीहन निवासी रत्नलाल ठाकुर के पुत्र टिपू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में एससीएसटी एक्ट तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. रतवारा गांव से तीन मोटर पंप की चोरी, प्राथमिकी

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रतवारा गांव निवासी कृष्ण मोहन सिंह, शंभू सिंह एवं शत्रुघ्न सिंह ने अपने मोटर पंप चोरी होने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. घटना 19 सितंबर की है. बताया कि रात में तीनों का पानी खींचने वाला मोटर खोल लिया गया. इसमें ग्रामीण चोर के ही किसी के हाथ होने की आशंका जतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >