पूर्व के मारपीट मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने रविवार की रात वासुदेवपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में आरोपित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने रविवार की रात वासुदेवपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में आरोपित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में तपेश्वर राय एवं भुवनेश्वर राय शामिल है. दुकान में घुसकर उच्चकों ने एक लाख उड़ाये

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित चांद फाइबर की दुकान से दो उचक्कों ने एक लाख रुपये उड़ा लिये. घटना सोमवार की है. दुकानदार इम्तियाज आलम एसबीआइ के मधुबन बसहा शाखा से रुपए लेकर अपने दुकान पर आया और अपने स्टाफ को उसे रखने के लिए कह दिया. बैंक से ही उसके पीछे लोग लगे दो व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया. पैसा रखकर दुकानदार के पिता मो जाबिर बाहर निकले. तभी टूथपेस्ट खरीदने के बहाने एक उचक्के ने दुकानदार के स्टाफ का ध्यान बांट दिया. गमछा की मदद से दूसरा उचक्का पैसा लेकर फरार हो गया. कुछ समय के बाद जब दुकानदार ने पैसे की तलाश की तब वहां पैसा न पाकर सीसीटीवी को खंगाल गया. जिसमें दोनों उचक्कों को पाया गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वहां से सीसीटीवी फुटेज एवं पीड़ित का आवेदन प्राप्त किया गया. खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से चोरों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >