sitamarhi news : टेंपो चालक की हत्या कर फरार चल रहे दो बदमाश गिरफ्तार

डुमरा थाना पुलिस ने टेंपो ड्राइवर की मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना पुलिस ने टेंपो ड्राइवर की मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायीक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी राजकरण राय के पुत्र रौशन कुमार व रामचन्द्र राय के पुत्र अनिश कुमार के रुप मे की गई है. इसी मामले में पुलिसिया दबाव के कारण मुख्य आरोपी भरत राय के पुत्र बिरेन्द्र कुमार उर्फ़ पहाड़ी न्यायालय में आत्मसमर्पन कर दिया था.

–मुजफ्फरपुर का रहने वाला था मृतक झुम्मन साह

गत 15 नवंबर 2024 की देर रात टेंपो ड्राइवर मुजफ्फरपुर जिले अहियापुर थाना के शेखपुरा निवासी मो जाल मोहम्मद के पुत्र झुम्मन साह को मारपीट कर हत्या कर दिया गया था. हत्या के बाद शव को थाना क्षेत्र बरहरवा पुल के पास रखकर उपर से चादर ओढा दिया था. सुबह ग्रामीणों की सूचना पर डुमरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जाचं करने के बाद शव को सदर अस्पताल भेज दिया था. जहां युवक कि पहचान मुजफ्फरपुर निवासी झुम्मन साह के रुप मे कि गई थी.

–पुलिसिया दबाव में पहाड़ी ने कर दिया था आत्मसमर्पण

घटना को लेकर मृतक के पिता मो जाल मोहम्मद के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमे विश्वनाथपुर गांव निवासी भरत राय के पुत्र बिरेन्द्र राय उर्फ़ पहाड़ी व उसकी पत्नी के अलावा चार-पांच अज्ञात को आरोपित किया था. प्राथमिकि में बताया था कि उनका पुत्र आरोपी के यहां चार पांच वर्षों से रहकर टेंपो चला रहा था. किसी विवाद के कारण मेरे पुत्र को पीट-पीट कर हत्या कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरेन्द्र राय उर्फ़ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन देर रात आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इस बाबत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना से भागने कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि आरोपित व मृतक चार-पांच वर्षो से एक साथ रहकर चोरी व लूट की घटना को अंजाम दिया करता था. दोनों कई बार जेल भी जा चुका है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष समेत एसआई पिन्टू कुमार, मनिष कुमार व पीटीसी सुरेश पंडित के अलावा सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >