शिवहर: जिला स्तरीय 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को श्रीनवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया. इस अवसर पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसएसपी अनंत कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. डीएम ने कहा कि मशाल खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना है. उन्हें प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराना और राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन व परिश्रम को जीवन का मूल मंत्र अपनाने की प्रेरणा दी और सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी. मौके पर डीडीसी बृजेश कुमार, एडीएम श्री मेधावी, सीएस डॉक्टर दीपक कुमार, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीएस सुशील कुमार, खेल पदाधिकारी संदीप कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
