sitamarhi news : जिले के टॉप-10 अपराधकर्मी अर्जुन गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार को सदर अस्पताल क्षेत्र में छापेमारी कर जिले के टॉप-10 में शुमार अपराधकर्मी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

सीतामढ़ी. बिहार एसटीएफ की टीम ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से सोमवार को सदर अस्पताल क्षेत्र में छापेमारी कर जिले के टॉप-10 में शुमार अपराधकर्मी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह पुनौरा थाना क्षेत्र के महावीर टोला निवासी बैजू साह का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि उसके विरुद्ध सीतामढ़ी नगर थाना कांड संख्या 366/24(दिनांक 14 जून 2024) धारा 392 भादवि के तहत मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें एमोजोन में कार्यरत वार्ड नंबर 12 निवासी नूर मोहम्मद ने लूट मामले में अज्ञात को आरोपी बनाकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर कई थानों में मामला दर्ज है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >