ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता की खुशी में शनिवार को शहर में भव्य सिंदूर विजयी तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

पुपरी. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता की खुशी में शनिवार को शहर में भव्य सिंदूर विजयी तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा के दौरान काफी संख्या में महिला शामिल होकर भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद समेत अन्य गगनभेदी नारे लगाये जा रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि भारत के इस ऑपरेशन सिंदूर अभियान में सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. यात्रा में प्रभात कुमार मिश्र, डॉ ओमप्रकाश, अजय कुमार ठाकुर, प्रमोद शर्मा, संतोष सानू, शंभू लाल कर्ण, हृषिकेश कुमार चौधरी, रुपेश रंजन, इंद्र कुमार, रघुनाथ प्रसाद, ब्रजमोहन चौधरी भूषण, आशीष कुमार मुन्ना, एसके सुमन, गोपाल चौधरी, मोहन पासवान, बालाजी आनंद, राकेश कुमार चुन्नु, सीताराम मुखिया, सुजीत मिश्र, रिंकू भटनागर, आर्यन कुमार, बबीता यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >