sitamarhi news : शराब के साथ कार सवार तीन व्यक्ति गिरफ्तार

थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुख्यालय बाजार के झंडा चौक से दो बोतल (750 एमएल) नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया.

मेजरगंज. थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम मुख्यालय बाजार के झंडा चौक से दो बोतल (750 एमएल) नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी आनंद कुमार, पुरनहिया थाना के मुसहरी गांव निवासी चंदन कुमार तथा रीगा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी अमरनाथ कुमार के रूप में की गयी. वहीं, कार(डीएल 6 बीएफ 2797) को जब्त कर लिया गया. इस संबंध में गश्ती दल में शामिल सअनि देवेंद्र कुमार के आवेदन पर मंगलवार को स्थानीय थाना में गिरफ्तार तीनों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >