133 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

करुणा गांव स्थित चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 133 बोतल देसी शराब के साथ दो बाइक पर सवार तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के करुणा गांव स्थित चौक के समीप से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 133 बोतल देसी शराब के साथ दो बाइक पर सवार तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान क्रमशः थाना क्षेत्र के राधाउर गांव निवासी बलि महतो के पुत्र राकेश महतो, बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी मदन चौधरी के पुत्र मुकेश कुमार व बाजपट्टी थाना क्षेत्र के संढ़वारा वार्ड संख्या एक निवासी गगनदेव राय के पुत्र सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षु पुअनि अभिजीत सिंह के नेतृत्व में बरामद शराब व बीआर 30एडी 6521 व बीआर 06एजेड 9933 नंबर की दोनों बाइक को जब्त करते हुए तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >