10 किलो गांजा के साथ परिहार की दो महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

एसएसबी जवानों ने मंगलवार की दोपहर गोपालपुर गांव के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो महिला तस्कर समेत टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया

सुरसंड. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे नवाही बीओपी के एसएसबी जवानों ने मंगलवार की दोपहर गोपालपुर गांव के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 10 किलोग्राम गांजा के साथ दो महिला तस्कर समेत टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया. महिला तस्कर की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के बराही वार्ड संख्या नौ निवासी गोरख शर्मा की पत्नी बबिता देवी व स्व मिश्री बैठा की पत्नी एकवारी देवी जबकि टोटो चालक की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच निवासी हीरा साह के पुत्र ओमप्रकाश साह के रूप में हुई है. एसएसबी भिट्ठामोड़ कैंप कमांडर अधीर कुमार घोष ने बताया कि उन्हें तस्कर द्वारा टोटो पर गांजा लेकर आने की गुप्त सूचना मिली थी. प्राप्त सूचना के आधार पर जब्ती की कार्रवाई की गयी है. जब्त गांजा का अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपए आंकी गयी है. जब्त गांजा व बीआर 30इआर 2486 नंबर की टोटो व चालक समेत गिरफ्तार दोनों महिला तस्कर को सुरसंड थाना के हवाले कर दिया गया. जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >