sitamarhi news : शराब के नशे में हंगामा करते तीन गिरफ्तार

एएलटीएफ की टीम ने शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.

बाजपट्टी. एएलटीएफ की टीम ने शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान संधवारा निवासी राजेश राय, हरपुरवा निवासी सद्दाम एवं कचहरीपुर निवासी सुशील कुमार के रूप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वाहन चेकिंग अभियान में 21 हजार जुर्माना राशि वसूल बाजपट्टी. स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें मोटरसाइकिल की डिक्की, हेलमेट व कागजात देखे गए. वहीं, चार पहिया एवं तीन पहिया वाहनों के डिक्की तथा कागजात चेक किए गए. इस दौरान 21 हजार रुपए की राशि फाइन के रूप में वसूल किया गया. डायल 112 से एएसआइ सुबोध कुमार एवं पुलिस बल के सहयोग से यह वाहन चेकिंग अभियान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >