50 हजार रंगदारी को लेकर दी धमकी, दुकान का सामान फेंका

थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी रामचंद्र भगत ने थाना में आवेदन देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है.

रीगा. थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी रामचंद्र भगत ने थाना में आवेदन देकर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. आवेदन में लिखा है कि मैं सिराही गांव में पान का दुकान खोलकर अपना जीवन यापन करता हूं. इसी बीच सिराही गांव निवासी इंदल पासवान मेरे दुकान पर आकर मुझसे 50 हजार की रंगदारी मांगने लगा. मैं रंगदारी देने से इंकार किया तो मेरी दुकान में घुसकर सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया. मैं भाड़े की दुकान में रहता हूं. उसके बाद इंदल पासवान से तंग होकर भय के मारे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मेरी जान बचायी. पुलिस के पहुंचते ही इंदल पासवान वहां से भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >