sitamarhi news : हास्य कवि सम्मेलन में व्यंग्यों पर खूब बजी तालियां

नवभारती सेवा न्यास के तत्वावधान में जिले के परिहार प्रखंड के श्री गांधी उवि प्रांगण में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.

सीतामढ़ी. नवभारती सेवा न्यास के तत्वावधान में जिले के परिहार प्रखंड के श्री गांधी उवि प्रांगण में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. अध्यक्ष गजेंद्र मोहन प्रसाद, कवयित्री प्रीति सुमन, मंजू रानी, माधव कुमार, डॉ प्रतिमा आनंद, अनिल मिश्रा, नेहा भारती, मधुबाला केबीसी, डॉ सुशील कुमार, डॉ गुंजन कुमारी, मानस कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. शुरुआत प्रीति सुमन की सरस्वती वंदना से हुई. स्कूली बच्चों द्वारा समूह लोक नृत्य एवं नाटक के द्वारा किया गया. तदोपरांत भरतनाट्यम नृत्यांगना विदुषी कश्यप द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति की गयी. दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन की शुरुआत कवयित्री प्रीति सुमन द्वारा गाये सीता वंदना ””””””””सीतामढ़ी से विश्व पटल तक तेरे ही कारण है कीर्ति हमारी”””””””” से हुई. कार्यक्रम के संचालक यूपी से आये हास्य कवि बादशाह प्रेमी की मजेदार बातों से लोगों का हंस-हंस कर बुरा हाल हो गया. कुमार आर्यन, कवि कमलेश दवे, महिमा दवे मनस्वी, हास्य कवि पवन बांके बिहारी, कवयित्री सरिता सिंघई ””””””””कोहिनूर””””””””, नवनीत कृष्ण, अमीर हमजा, प्रवीण कुमार चुन्नू, शील दुबे ने काव्य पाठों से खूब वाहवाही बटोरी. तीसरे सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर राम आधार सिंह, राम कृपाल सिंह, नीरा गुप्ता, सावित्री प्रसाद, ललित कुमार, नरेश कुमार, घनश्याम कुमार, राम विनय ठाकुर, शिवम कुमार, मौलाना इरशाद नूरी, मो रेजाउल्लाह, मो कामरान आरिफ, मो सगीर शाह, नंद किशोर गुप्ता, अवनीश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >