sitamarhi news : मिट्टी बिक्री के तीन लाख के लेन-देन को लेकर था विवाद

थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में 65 वर्षीय प्रमोद साह की हत्या में मिट्टी बिक्री के तीन लाख रुपये लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में 65 वर्षीय प्रमोद साह की हत्या में मिट्टी बिक्री के तीन लाख रुपये लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है. इस संबंध में मृतक के पुत्र कमल साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें इस बात का उल्लेख किया है कि 20 अप्रैल 2025 को पिता से गुफरान आलम एवं पिता मंजर आलम के साथ मिट्टी बिक्री का तीन लाख रुपये का लेन-देन था. जिसकी मांग करने पर गुफरान ने पिता पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गये थे. इसके बाद गुफरान व पिता मंजर आलम हत्या करने की धमकी देकर गया था कि वह दो दिन में उसकी हत्या कर देगा. थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है. एक नामजद आरोपी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया गया है. मंजर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उधर, मंगलवार को सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद मृतक प्रमोद साह का शव पहुंचा, परिजन चीत्कार करने लगे. पत्नी मरछिया देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी. मृतक चार पुत्र एवं चार पुत्रियों के पिता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >