किराना दुकान का ताला काटकर हजारों की चोरी

थाना क्षेत्र के दुर्गा दामोदर चौक पर एक किराना दुकान में बुधवार की रात ताला तोड़कर की हजारों रुपए की चोरी कर ली.

चोरौत. थाना क्षेत्र के दुर्गा दामोदर चौक पर एक किराना दुकान में बुधवार की रात ताला तोड़कर की हजारों रुपए की चोरी कर ली. पीड़ित दुकानदार हरेराम ने बताया कि अन्य दिनों की भांति बुधवार की रात में दुकान बंद कर घर चला गया. सुबह में जब दुकान पर पहुंचा तो बगल के गेट में ताले की घुंडी टूटी थी. दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था. दराज में रखे 15 हजार भारतीय करेंसी के साथ ही न 18 सौ नेपाली रुपया एवं टेबुल फैन, अमूल दूध, स्ट्रींग, तेल समेत हजारों के सामान चोर द्वारा चोरी कर ली गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >