डुमरा में पान व जेनरल स्टोर से 1.50 लाख की चोरी

डुमरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह अंबेडकर चौक के पास स्थित पान व जेनरल स्टोर दुकान से 45 सौ नकद समेत करीब 1.50 लाख की चोरी कर ली.

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के मोहनडीह अंबेडकर चौक के पास स्थित पान व जेनरल स्टोर दुकान से 45 सौ नकद समेत करीब 1.50 लाख की चोरी कर ली. घटना 15 अक्टूबर रात की है. इस संबंध में दुकान मालिक मोहनडीह गांव निवासी प्रदीप बैठा ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, ताला तोड़कर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है. चोरी गयी सामग्री में फ्रीज भी शामिल है. घटनास्थल से चोरी में प्रयुक्त पेचकस बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >