पुनौरा में चाकू मारकर युवक को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव में मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया.

सीतामढ़ी. पुनौरा थाना क्षेत्र के पुनौरा गांव में मंगलवार की देर रात आपसी विवाद में बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल पप्पू महतो के पुत्र राज करण कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. हालांकि परिजन निजी अस्पताल ले गये, जहां वह इलाजरत है. उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. बताया गया है कि घायल होने के बाद राज करण कुमार ने अपने घर फोन कर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद घर के लोग वहा पहुंचे तो देखा कि वह घायल अवस्था में गिरा पड़ा था. घायल युवक ने बताया कि खाना खाकर दरवाजा पर टहल रहा था. उसी वक्त गांव के चंदन कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ आया और हमें कहा कि चलो दोस्त एक काम है. जब हम उसके साथ जा रहे थे तभी चंदन कुमार ने हमारे उपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >