नंदीपत हॉस्पिटल के कर्मी से बदमाशों ने पिस्टल के बल चेन छीनी

नगर के हॉस्पिटल रोड में रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने युवक से पिस्टल के बल पर गले से सोने की चेन छीन ली.

सीतामढ़ी. नगर के हॉस्पिटल रोड में रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने युवक से पिस्टल के बल पर गले से सोने की चेन छीन ली. पीड़ित धीरज कुमार पिता प्रमोद कुमार नगर के नंदीपत हॉस्पिटल में कंपांउडर बताया जा रहा है. छीनी गयी चेन की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया. नगर थानाध्यक्ष ने पीड़ित युवक से पूरी जानकारी ली. वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें बाइक सवार दोनों बदमाश का चेहरा सामने आया है. घटना के संबंध में पीड़ित धीरज कुमार के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में युवक ने बताया है कि वह अपने बच्चों के साथ सुबह दूध व घर का सामान खरीद रहा था. हॉस्पिटल रोड में डॉ दीपक कुमार के क्लीनिक के सामने एसबीआइ एटीएम के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां आया गले से सोने का चेन छीन लिया. साथ ही पिस्टल लेकर तान दिया तथा चेन छीन कर किरण चौक की तरफ भाग निकला. पीड़ित ने लूट में प्रयुक्त बदमाशों की टीवीएस राइडर बाइक का निबंधन नंबर बीआर 30वाइ 5262 बताया है. मालूम हो कि नगर में आये दिन चेन लूट की घटनाएं प्रकाश में आ रही है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना में शामिल बदमाशों को चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >