दिनदहाड़े युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाश फरार

मेहसौल पश्चिमी गुमटी के पास बुधवार की सुबह अपाचे बाइक सवार हथियारबंद दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर रिषी कश्यप उर्फ रिषी झा नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

सीतामढ़ी. मेहसौल पश्चिमी गुमटी के पास बुधवार की सुबह अपाचे बाइक सवार हथियारबंद दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर रिषी कश्यप उर्फ रिषी झा नामक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. रिषी झा के शरीर के तीन हिस्से में गोली मारी गई है. घायलवस्था में उसे रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने उसके शरीर से दो गोली ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया है. सूचना मिलने पर एसडीपीओ, सदर राजीव कुमार, यातायात थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह घटनास्थल पर पहुंचे. घायल युवक की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी बृजेंद्र झा उर्फ मुन्ना झा के पुत्र के रूप में की गई है. वह वर्तमान में पुरुषोत्तम नगर वार्ड नंबर 23 के निवासी था.

–बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह 10 बजे के करीब रिषी झा बाइक से डुमरा से अपने घर आ रहा था, पश्चिमी गुमटी से पहले मुख्य सड़क से नीचे उतरने के दौरान पहले से घात लगाकर काले अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दिया. पांच राउंड की फायरिंग मे तीन गोली रिषी कश्यप उर्फ रिषी झा के दायें हाथ, दायें तरफ के पेट व एक गोली बायें जांघ मे लगी. गोली लगने के बाद वह झाड़ी मे कूदकर चिल्लाने लगा. गोली की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी जुटने लगे. जिसके बाद दोनों आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर बसवरीया के तरफ फरार हो गए. बाद में एक महिला के सहयोग से रिषी झा को झाड़ी से बाहर निकाल कर मुख्य सड़क पर आकर सहायता के लिए चिल्लाने लगा. बाद मे एक स्कूटी चालक ने घायलवस्था मे रिषी कश्यप उर्फ रिषी झा को लेकर निजी अस्पताल मे भर्ती कराया. सूचना मिलने पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर पहुंच गये. दिनदहाड़े हुये गोलीबारी से मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया. लोग पुलिस प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त कर रहे थे. अस्पताल के चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने बताया कि युवक को बदमाशों के द्वारा तीन गोली मारी गयी थी. आपरेशन कर दो गोली को शरीर से बाहर निकाला गया है. वही एक गोली पेट के अंदर से होकर पीठ से बाहर निकल गया है. ऑपरेशन कर उसे आइसीयू मे भर्ती कराया गया है.

–बोले पदाधिकारी

अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों की फायरिंग में रिषी झा घायल हो गया है. आरोपी को पकड़ने के लिए वरीय अधिकारी के निर्देश पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है. घायल व उसके परिजनों से पूछताछ कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. वही अस्पताल मे सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता कर आइसीयू वार्ड के गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

मोहम्मद असदुल्लाह, मेहसौल थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >